हाइवे पर शोहदों ने स्कूटी सवार छात्राओं को घेरा, दो किलोमीटर तक करते रहे छेड़खानी

हाइवे पर शोहदों ने स्कूटी सवार छात्राओं को घेरा, दो किलोमीटर तक करते रहे छेड़खानी


सोमवार की रात स्कूटी से कैम्पियरगंज से गोरखपुर जा रहीं दो युवतियों को कार सवार शोहदों ने नयनसर टोल प्लाजा के पास घेर कर रोक लिया और उनके साथ छेड़खानी शुरू दी। युवतियों के शोर मचाने शोहदे भाग खड़े हुए। बदहवास हालत में दोनों युवतियां भाग कर पीपीगंज पुलिस बूथ पर पहुंची और पूरा वाकया सुनाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से शोहदों की तलाश शुरू कर दी है।


सोमवार की रात करीब 9 बजे दो युवतियां स्कूटी से कैम्पियरगंज से गोरखपुर जा रहीं थीं। वह अभी पीपीगंज नयनसर टोल प्लाजा के बाइक लेन से दस कदम आगे बढ़ी थी कि कार सवार चार युवक स्कूटी को रोककर उन्हें घेर लिए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। खुद को घिरा देख बदहवास हाल में दोनों युवतियों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू दिया। इस पर कार सवार शोहदे भाग खड़े हुए। परेशान लड़कियां पीपीगंज पुलिस चौकी पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टोल ने प्लाजा पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से शोहदों की तलाश शुरू कर दिया। देर रात पुलिस ने दोनों को शहर स्थित उनके घर पहुंचा दिया।


विवाह समारोह से लौट रहीं थीं दोनों


गोरखपुर शहर की रहने वाली दोनों युवतियां स्कूटी से कैम्पियरगंज एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गईं थीं। दोनों शहर में ही पढ़ती हैं। शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों रात में स्कूटी से निकलीं थीं।


दो किमी तक शोहदे करते रहे छेड़खानी 
दोनों युवतियां पीपीगंज कस्बे से आगे स्कूटी से बढ़ीं ही थीं कि पीछे से आ रहे कार सवार शोहदों की नजर उन पर पड़ गई। रात में स्कूटी सवार लड़कियों को देख वह कार कर शीशा नीचे कर छींटाकशी करने लगे। पहले तो लड़कियों ने उनकी हरकत को नजर अंदाज कर दिया लेकिन वह दो किमी तक उनका पीछा करते हुए नयनसर टोल प्जाल के पास पहुंच गए। नयनसर टोल प्लाजा से लड़कियों के आगे बढ़ने पर उनका हौसला और बढ़ गया और उन्होंने कार आगे बढ़ाकर उन्हें घेर लिया और छेड़खानी शुरू कर दी।


दोनों युवतियों की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज के सहारे शोहदों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें लापरवाही नहीं की जाएगी।